फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पिटाई से घायल गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

पिटाई से घायल गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 01 Jun 2018 08:18 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
पिटाई से घायल गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप
डैमो
मथुरा। सवा महीने पहले ननद की ससुराल नौहझील के गांव बरौंठ गई गर्भवती के साथ मारपीट का आरोप है। घायल महिला को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दिल्ली के रहने वाले सत्यदेव की बेटियों सीमा और राखी का विवाह सदर बाजार के भीम नगर निवासी रमेश के बेटे सुनील और मनोज से साल 2012 में हुआ था। 27 अप्रैल 2018 को सुनील अपनी पत्नी सीमा को लेकर नौहझील के गांव बरौंठ में बहन नेहा की ससुराल गया था। आरोप है कि यहां पर सीमा से मारपीट की गई।
विज्ञापन


मारपीट से घायल हुई गर्भवती सीमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पेट में लात-घूसों से मारा गया। इससे उसका गर्भपात हो गया। हालत बिगड़ने पर 28 मई को आगरा में भर्ती कराया गया। यहां पर शुक्रवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। मायकेवाले थाना नौहझील पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौहझील पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। मायकेवालों का आरोप है कि ननद की ससुराल में हुई मारपीट से सीमा की मौत हुई है। इस मामले में नौहझील थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed