फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   छीनी गई मैक्स पिकअप, बैसवां के पास मिली

छीनी गई मैक्स पिकअप, बैसवां के पास मिली

Fri, 12 Jan 2018 08:15 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
छीनी गई मैक्स पिकअप, बैसवां के पास मिली
police - फोटो : demo
टैंटीगांव (मथुरा)। कराहरी-टैंटीगांव मार्ग पर मैक्स पिकअप के आगे चल रही बोेलेरो से टकरा जाने के बाद बोलेरो सवार मैक्सपिकअप को छीन ले गए। शुक्रवार को यह मैक्स पिकअप गांव बैसवां थाना इगलास अलीगढ़ में एक पेट्रोल पंप के समीप खड़ी मिली है।
विज्ञापन


बताए अनुसार चालक मनोज सारस्वत और मुकेश निवासी बलिकावास थाना इगलास अलीगढ़ गुरुवार शाम अपने गांव से लमतौरी के लिए मैक्स पिकअप से बैल छोड़ने गए थे। देर रात 8:30 बजे टैंटीगांव-कराहरी मार्ग पर नहर के निकट आगे चल रही बोलेरो में पीछे से मैक्स की टक्कर हो गई। इससे बोलेरो में नुकसान हो गया।
विज्ञापन


बोलेरो सवार लोगों ने मैक्स पिकअप चालक मनोज और मुकेश को पीटकर घायल कर दिया और मैक्स को ले गए। मैक्स पिकअप चालक मनोज ने गौरई पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी को तलाश किया, लेकिन वह तब नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed