फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   भाई को राखी बांधने बड़ी दूर-दूर से आईं बहनें

भाई को राखी बांधने बड़ी दूर-दूर से आईं बहनें

Sun, 26 Aug 2018 07:59 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
भाई को राखी बांधने बड़ी दूर-दूर से आईं बहनें
पिता को राखी बांधती बेटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। बड़ी दूर-दूर से आईं बहनें। बसों में खड़े होकर सफर किया। बस स्टैंड पर सीट हासिल करने के लिए जद्दोजहद होती रही। लेकिन फिर भी हर तरफ त्योहार का उल्लास रहा। बहनों ने राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


रविवार को शहर में रक्षाबंधन पर्व की धूम रही। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। घर-घर में बहनों ने व्रत रख भाइयों के राखियां बांधीं। सुबह होते ही बहनें भाइयों को राखियां बांधने के लिए निकल पड़ीं। प्रदेश सरकार द्वारा की गई बसों में नि:शुल्क व्यवस्था का भी बहनों ने बखूबी लाभ लिया। दोपहर होते-होते अधिकांश मिठाई विक्रेताओं के यहां घेवर-फैनी खत्म हो गया तो बहनों ने किसी अन्य मिठाई से भाईयों का मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी चॉकलेट व अन्य गिफ्ट देकर बहनों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश की।
विज्ञापन


राजाधिराज व कान्हा को बहनों ने अर्पित की राखियां

द्वारिकाधीश व केशवदेव मंदिर में ठाकुर जी को श्रावणी राखी धराए गए। रक्षाबंधन पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से आई बहनों ने प्राचीन केशवदेव, जन्मस्थान स्थित केशवदेव व राजाधिराज को राखियां भेंट की। मंदिर में सेवायतों द्वारा भेजी गई राखियों को ठाकुर जी को धारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed