फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   360 छात्रों में से 86 को मिलेगा एडमिशन का मौका

360 छात्रों में से 86 को मिलेगा एडमिशन का मौका

Mon, 23 Jul 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
360 छात्रों में से 86 को मिलेगा एडमिशन का मौका
डैमो
मथुरा। उत्तर प्रदेश वेटरनेरी विवि के डिग्री प्रोग्राम वीबीएससी एंड एएच के लिए मंगलवार को काउंसलिंग होने जा रही है। यूनिवर्सिटी ने 86 सीटों पर एडमिशन के लिए 360 छात्र-छात्राओं को बुलाया है। इसमें एनआरआई से जुड़े छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वेटरनेरी विवि के सबसे प्रतिष्ठित डिग्री प्रोग्राम वीबीएससी एंड एएच के लिए मंगलवार को प्रात: नौ बजे से काउंसलिंग होगी। प्रवेश परीक्षा पास आउट 360 छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होंगे। काउंसलिंग दौरान एडमिशन वाले छात्रों का मेडिकल चेकअप भी होगा। इसके लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान सभी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगी।
विज्ञापन


मुख्य प्रवेश परीक्षा दौरान की गई सीसीटीवी रिकार्डिंग का भी काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्रों से मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में वीबीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम में 102 सीट हैं। इसमें से 12 सीटों का निर्धारण वेटरनेरी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। बाकी 90 सीट पर एडमिशन काउंसलिंग के माध्यम से विवि करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली रहेगा विवि कोटा

वेटरनेरी विवि के स्टाफ के लिए वीबीएससी एंड एएच में चार सीट निर्धारित हैं, लेकिन इसमें प्रवेश परीक्षा पास करने की अनिवार्यता है। इस बार स्टाफ कोटे से कोई भी आवेदन प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर सका है। ऐसे में यह चार सीट रिक्त रह जाएंगी।


सीटों का विवरण

कुल सीट 102
वीसीआई सीट 12
फ्री सीट 51
पेमेंट सीट 17
एनआरआई सीट 06
गर्ल्स सीट 12
यूनिवर्सिटी सीट 04

काउंसलिंग के साथ ही जमा करनी होती है फीस

पेमेंट सीट में पहली साल 2 लाख रुपये फीस के अतिरिक्त तथा इसके बाद प्रत्येक साल 75 हजार रुपये फीस के अतिरिक्त जमा करने होंगे। फ्री सीट पर एडमिशन पाने वालों को सिर्फ फीस के रूप मेें करीब 45 हजार प्रत्येक साल अदा करने होंगे। यह राशि एडमिशन के दौरान ही जमा करनी होती है। पेमेंट सीट के दायरे में गर्ल्स कोटा और एनआरआई छात्र भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed