फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जरा सी बारिश में सड़कों पर उतरा पानी

जरा सी बारिश में सड़कों पर उतरा पानी

Mon, 23 Jul 2018 12:03 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
जरा सी बारिश में सड़कों पर उतरा पानी
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। रविवार सुबह हुई बारिश में सड़कों पर पानी आ गया। महानगर की बाहरी कालोनियों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया। मंडी सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर जलभराव से रोजमर्रा के कामों में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से मथुरा में बारिश का होना प्रारंभ हो गया। इससे नगर निगम कार्यालय, मंडी, नया बस स्टैंड मार्ग, पुराना बस स्टैंड आदि पानी से भर गए। वहीं सौंख रोड, डैंपियर रोड, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड तथा भूतेश्वर चौराहेे के ओवर ब्रिज की सड़क पर पानी आ गया। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि बारिश बंद होने के बाद सड़कों पर जमा पानी धीरे-धीरे अपने आप निकल गया लेकिन महानगर की बाहरी इलाके की कालोनियों में जमा पानी नहीं निकल सका। इन कालोनियों में जलभराव के निकलने की कोई व्यवस्था नगर निगम या प्रशासनिक अधिकारियों ने नहीं की है। जिससे एक दफा बारिश होने के बाद इन कालोनियों में घरों तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में महोली रोड की करीब एक दर्जन कालोनियों भी बारिश के पानी से लबालब हो गईं। इन कालोनियों में मंशापुरी, कृष्ण विहार फेस एक और दो, प्रकाश नगर, शांति नगर आदि क्षेत्रों मेें जलभराव हो गया। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो महानगर में सड़कों पर या फिर बाहरी कालोनियों में जलभराव की समस्या होने पर मोबाइल पंप द्वारा इस पानी को निकालने की व्यवस्था है परंतु रविवार को हुई बारिश के कहीं भी पंप चलते नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed