फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मुड़िया पूर्णिमा मेला आज से, बहेगी भक्ति की बयार

मुड़िया पूर्णिमा मेला आज से, बहेगी भक्ति की बयार

Sat, 21 Jul 2018 08:37 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला आज से, बहेगी भक्ति की बयार
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : डेमो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला का आगाज रविवार से हो रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेला में दूर-दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करेंगे। मेला की व्यवस्था के लिए पिछले एक माह से चल रहीं तैयारियाें को भी अंतिम रूप दे दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसर पड़ोसी जनपदों से बुलाए गए हैं। मेला की सुरक्षा व्यवस्था छह सुपर जोन, 21 जोन और 60 सेक्टरों में बांटी गई है।
विज्ञापन


29 जुलाई तक गोवर्धन में चलने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेला रविवार से शुरू हो रहा है। इस खास अवसर पर गोवर्धन की परिक्रमा के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ही नहीं, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से श्रद्धालु यहां आते हैं। उनकी व्यवस्थाएं व्यापक स्तर पर की गई हैं।
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर रहेंगे पुलिस कर्मी

2400 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शनिवार की शाम सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ करके सद्व्यवहार के साथ ही मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए ताकीद किया गया। इसी के साथ सुरक्षा की कमान पुलिसकर्मियों ने संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम गोवर्धन के मुकुंद विनोद गार्डन में हुई ब्रीफिंग में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से परिक्रमार्थियों से सद्व्यवहार के लिए ताकीद किया, वहीं पुलिसकर्मियों से सजग और सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने प्वाइंटों पर मुस्तैद रहे न कि इधर-उधर टहलते नजर आएं। कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह रहेगा फोर्स

एएसपी-छह, क्षेत्राधिकारी-20, थानाध्यक्ष-12, निरीक्षक-40, एसआई-260, एचसीपी/एचसी-200, आरक्षी-850, महिला आरक्षी-120, यातायात एसआई-चार, यातायात एचसी-25, यातायात आरक्षी-50, पीएसी-दो कंपनी, फ्लड पीएसी-दो प्लाटून, फायर टैंडर, होमगार्ड-465, क्रेन-10, कोबरा मोबाइल-40, बीडीएस टीम, घुड़सवार-छह, क्यूआरटी-तीन और स्वाट टीम।

यह भी हैं व्यवस्थाएं

पार्किंग-42, बैरियर 92, वाच टॉवर-25, चौकी-25, हेल्थ मोबाइल-पांच, खोया-पाया केंद्र छह बनाए हैं।

रोडवेज की 175 बसें आज दौड़ेंगी गोवर्धन

आगरा की 100 और मथुरा डिपो की 75 बसें रविवार से गोवर्धन के लिए दौड़ेंगी। मथुरा रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री से ही मिलेंगी। एआरएम अक्षय कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को और रोडवेज की बसें उपलब्ध हो जाएंगी। करीब 1500 सौ बसें रोडवेज की गोवर्धन के लिए दौड़ाई जाएंगी। गोवर्धन जाने के लिए 30 रुपये और लौटने पर 40 रुपये किराया देना होगा।


गोवर्धन में वाहनों पर लगाया प्रतिबंध

शनिवार को गोवर्धन में चौपहिया और भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मथुरा की तरफ से जाने वाले वाहन ब्लॉक तिराहे पर रोक गए, जबकि डीग की तरफ से आने वाले वाहन डीग अड्डे पर रुकवाए गए। मथुरा वाले वाहन सौंख से होकर निकल सकेंगे तो डीग से आने वाले वाहन बरसाना रोड होकर निकाले जाएंगे। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में दोपहिया वाहनों पर रोक लगाई जाएगी। इससे कि परिक्रमार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed