फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दो कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त, तीन निलंबित

दो कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त, तीन निलंबित

Tue, 10 Jul 2018 10:58 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
दो कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त, तीन निलंबित
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले में एसटीएफ की पकड़ में आए बीएसए आफिस के दो संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इनके साथ ही तीन शिक्षकों को निलंबित किया गया है। एक शिक्षक राजकीय माध्यमिक विद्यालय जनपद हाथरस में तैनात होने के कारण उसके निलंबन के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर ने शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में दंडात्मक कार्रवाई की। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए चार शिक्षक और दो कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ फैसला लिया। इसमें बीएसए आफिस में संविदा पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मोहित भारद्वाज और राधाकृष्ण की सेवाएं समाप्त कर दीं। इसके अलावा शिक्षक पुष्पेंद्र, रविंद्र, सुभाष और चेतन के निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इसमें चेतन जनपद हाथरस में माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है, जिसके निलंबन के लिए डीआईओएस हाथरस को पत्र भेजा गया है। बाकी मथुरा में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक हैं, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। यह सभी शिक्षक एसटीएफ की पकड़ के बाद से जेल में हैं। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि उक्त कार्रवाई की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed