फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंचा ‘कुनबा’

आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंचा ‘कुनबा’

Tue, 10 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंचा ‘कुनबा’
दबंगों से पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट पहुंचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। फरह के गांव लुहारा में दबंगों से दुखी एक परिवार आत्मदाह के लिए केरोसिन लेकर डीएम आफिस पहुंच गया। यहां तैनात पुलिस बल की नजर केरोसिन की कट्टी पर पड़ गई। केरोसिन को कब्जे में लेते हुए पीड़ित परिवार को डीएम के समक्ष ले गए। यहां रोते हुए पीड़ित महिला पुरुषों ने बताया कि गांव के दबंग उनकी जमीन को जबरन अपने खेत में मिला लेते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रात: 11 बजे फरह के गांव लुहारा का 15 सदस्यीय परिवार डीएम आफिस पहुंचा। इसमें वीरवती पत्नी रमन लाल कट्टी में अपने साथ केरोसिन लेकर पहुंची थी। इसे ढक कर आफिस के सामने पेड़ के नीचे रख दिया। इससे पहले यह परिवार कोई हरकत करता, यहां तैनात पुलिस कर्मियों की नजर उस कट्टी पर पड़ गई। तत्काल ही उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि क्या करें, उनकी जमीन को गांव के दबंग अपने खेत में मिला लेते हैं। मेड़ तोड़ देते हैं। पहले डीएम से शिकायत की थी तो राजस्व टीम ने 22 जून को कब्जा दिला दिया। लेकिन 23 जून को दबंगों ने फिर उसे अपने खेत में मिला लिया। विरोध किया तो गाली-गलौज, मारपीट और फायर कर दिया। गांव के लोगों ने बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पीड़ा डीएम सर्वज्ञराम ने सुनी तो उन्होंने आत्मदाह के विचार को लेकर फटकार लगाई। कहा कि जमीन पर कब्जा दिलाएंगे।

बुधवार को गांव में राजस्व टीम पहुंचेगी और कब्जा दिलाएगी। इसके बाद पीड़ित परिवार के मांग पत्र पर एसएसपी बबलू कुमार ने एसओ फरह को भी इस संदर्भ में निर्देशित किया।


मंत्री का करीबी है दबंग

गांव लुहारा में गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाला दबंग परिवार मंत्री का करीबी है। सहकारिता के चुनाव के दौरान एससी, एसटी एक्ट में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed