{"_id":"5b3bba774f1c1ba2468b46a2","slug":"71530641015-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूटने का प्रयास कर रहा युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूटने का प्रयास कर रहा युवक पकड़ा
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर बाईपास तिराहे से ट्रक लूट का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
बताए अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे एक युवक मोटरसाइकिल पर छाता से ट्रक चालक का पीछा कर रहा था। बाईपास तिराहे से पहले रेलवे पुल पर युवक ने ओवरटेक करके ट्रक रुकवा लिया और उसमें चढ़ गया। उसने अपने कुछ साथियों को फोन किया, लेकिन फोन न रिसीव होने पर लूटपाट करने में सफल नहीं हो सका। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
गांव उमरा नगीना नूंह मेवात निवासी चालक यूसुफ ने बताया कि युवक उन्हें लूटने का प्रयास कर रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े युवक ने अपना नाम गांव बढ़ा थाना शेरगढ़ निवासी सोनू बताया। युवक के कब्जे से एक तमंचा, 10 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ छाता कोतवाली में भरतपुर के एक विधायक के साथ मारपीट करने का मुकदमा भी दर्ज है।