फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ऊर्जा मंत्री के शहर में लड़खड़ाने लगी है बिजली

ऊर्जा मंत्री के शहर में लड़खड़ाने लगी है बिजली

Mon, 02 Jul 2018 11:10 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के शहर में लड़खड़ाने लगी है बिजली
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। ताबड़तोड़ होने वाले फाल्ट ने हालात खराब कर दिए हैं। रात को अगर कोई फाल्ट हो जाता है तो कोई ठीक करने नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


चौबीस घंटे बिजली के दावे धड़ाम होने लगे हैं। इस समय फाल्ट के नाम पर ही तीन से चार घंटे बिजली काट ली जाती है। कभी लाइन में फाल्ट के नाम पर तो कभी ट्रांसफार्मर में खराबी के नाम पर। इस समय सबसे बड़ी समस्या बन रही है लाइन के एक तार में बिजली आना और बाकी में नहीं आना। लो वोल्टेज की समस्या रात को अक्सर हो जाती है।
विज्ञापन


रविवर की रात भर बिजली गुल रही। चंदनवन कालोनी में बिजली के लिए लोग परेशान रहे। सुबह तक इनवर्टर भी जवाब दे गए थे। बिजली वालों को फोन मिलाओ तो कोई फोन ही नहीं उठाता। यह स्थिति तो ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर की है। पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर के जिन इलाकों में बिजली नहीं थी वहां सुबह के समय पानी का भी संकट खड़ा हो गया था। पानी के लिए भी लोग हैंडपंप पर निर्भर रहे। अधीक्षण अभियंता शहरी राघवेंद्र ने बताया कि बरसात के कारण शहर भर की बिजली प्रभावित हो गई थी। कहीं लाइन फाल्ट हुआ तो कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed