{"_id":"5b3664644f1c1bee388b460b","slug":"71530291300-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों में फिर झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों में फिर झगड़ा
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों के एक ही परिवार में चल रही वर्चस्व की जंग बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमों के बाद शुक्रवार को फिर दोनों पक्ष झगड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस चार लोगों को पकड़ लाई। बाद में कोतवाली से उन्हें छोड़ दिया।
शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर दो के बराबर में स्थित गद्दी पर बैठने को लेकर जगुल किशोर गोस्वामी का अपने भतीजे ब्रजेेंद्र गोस्वामी से विवाद हो गया। दोनों पक्ष मंदिर परिसर में एक-दूसरे को गाली देने लगे। श्रद्धालु जहां के तहां रुक गए।
पुलिस जुगल किशोर गोस्वामी और उनके पुत्र निकुंज वर्धन गोस्वामी के साथ दूसरे पक्ष के ब्रजेंद्र गोस्वामी एवं ज्ञानेंद्र गोस्वामी को पकड़कर कोतवाली ले गई। चारों को कोतवाली में दो घंटे तक बैठाए रखा। यहां सीओ सदर राकेश कुमार ने दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में झगड़ा करना गलत है। आज हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। आगे विवाद होगा तो दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
सेवायतों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू
वृंदावन। मंदिर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में हथियारों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दोनों परिवारों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीओ सदर ने कोतवाली पुलिस से जुगल किशोर गोस्वामी और आनंद किशोर गोस्वामी के परिवार में चार शस्त्र लाइसेंस की जांच कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं।