फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पानी खत्म होने से भड़के यात्री, रोक दी स्पेशल ट्रेन

पानी खत्म होने से भड़के यात्री, रोक दी स्पेशल ट्रेन

Sat, 23 Jun 2018 07:29 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
पानी खत्म होने से भड़के यात्री, रोक दी स्पेशल  ट्रेन
डेमो - फोटो : SELF
मथुरा। नाम था एसी स्पेशल, लेकिन साफ सफाई किसी पैसेंजर ट्रेन से भी बुरी थी। पानी खत्म हुआ तो पैसेंजर भड़क गए और मथुरा में चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। खूब हंगामा किया। करीब 30 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म दो पर खड़ी रही। जीआरपी वालों ने किसी तरह से समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से जम्मू के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


यह एसी स्पेशल ट्रेन शनिवार सुबह करीब 11:38 पर मथुरा पहुंची थी। इसका मथुरा जंक्शन पर ठहराव नहीं था, लेकिन यात्रियों ने प्लेटफार्म संख्या दो पर चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। ट्रेन में सवार यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के कोच में भारी गंदगी है, और किसी भी कोच में पानी नहीं है। यात्री अपनी दैनिक क्रियाओं से भी वंचित हैं। यात्री ट्रेन में सफाई कराने और पानी भरवाने की मांग करने लगे। इन लोगों का कहना था टायलेट बुरी तरह से गंदे हो रहे हैं। बदबू आ रही है। सीट पर बैठा तक नहीं जा रहा। कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लेटफार्म पर यात्रियों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना, कृपालशंकर, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को भरोसा दिया कि दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन पर उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।


स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का कोई शेड्यूल हमारे पास नहीं रहता है। ट्रेन को चेन खींच कर जबरन रोका गया था। यात्रियों को समझा दिया गया। ट्रेन करीब 30 मिनट प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed