फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत, एक घायल, हंगामा

ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत, एक घायल, हंगामा

Tue, 19 Jun 2018 07:23 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत, एक घायल, हंगामा
ब्वायलर फटने के बाद लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां (मथुरा)। कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे टायर प्लांट में ब्वायलर का ढक्कन फटने से एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन पर मिलीभगत से प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के संचालन का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में सर्वोत्तम इंड्रस्ट्रीज प्रा.लि. में पुराने टायरों को जलाकर तेल निकालने का काम होता है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे काम करते समय प्लांट में ब्वायलर का ढक्कन निकल कर करीब 20 मीटर दूर दीवार तोड़ता हुआ दूसरे प्लाट में जा गिरा। ढक्कन की चपेट में आकर जसवंत नगर फिरोजाबाद निवासी 30 वर्षीय मजदूर राजकुमार पुत्र दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और 31 वर्षीय हाथरस निवासी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर गांव नवीपुर के काफी ग्रामीणों वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर फैक्ट्री संचालकों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक माह से आंदोलन कर प्लांटों को बंद करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम वरुण पांडेय, तहसीलदार नीरज शर्मा, सीओ, इंस्पेक्टर वहां पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम ने किया था निरीक्षण
कोसीकलां। सोमवार को एसडीएम ने प्लांटों का निरीक्षण कर आश्वासन दिया था कि कोई प्लांट चलने नहीं दिया जाएगा, लेकिन प्लांट संचालक नहीं मानें और दुर्घटना में एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी।


तहसीलदार के सामने हुआ धमाका
कोसीकलां। घटना के बाद जब तहसीलदार, पुलिस फोर्स के साथ फैक्ट्री पर पहुंचे तो प्लांट चलता मिला। मुआयने के दौरान ब्वायलर में धमाका हुआ तो हड़कंप मच गया।

एनओसी रद होने के बाद चल रहे हैं प्लांट
कोसीकलां। प्रदूषण विभाग ने टायरों से तेल निकालने के प्लांटों की एनओसी रद करने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। जब प्रदूषण विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते है तो प्लांट बंद मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed