फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ठाकुर राधावल्लभ लाल ने भक्तों संग खेली होली

ठाकुर राधावल्लभ लाल ने भक्तों संग खेली होली

Fri, 08 Jun 2018 08:28 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
ठाकुर राधावल्लभ लाल ने भक्तों संग खेली होली
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। अधिक मास में वर्ष भर के मनोरथ, उत्सव और महोत्सव मनाए जा रहे हैं। वृंदावन में उत्सवों की धूम मची है। मंदिरों में नित मनोरथों का श्रद्धालु आनंद ले रहे हैं। अधिक मास के उत्सवों की श्रृंखला में शुक्रवार को ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


राधावल्लभ लाल ने भक्तों संग जमकर होली खेली। मंदिर में जमकर अबीर, गुलाल उड़ा। सेवायत भक्तों पर पिचकारियों से टेसू के रंगों को डाल रहे थे और भक्त रंग गुलाल डलवाकर अपने को धन्य मान रहे थे। मंदिर प्रांगण ठाकुर राधावल्लभ लाल के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन



राकेश मुखिया के समाज गायन के मध्य होली के पद आज बिरज में होली से रसिया, मेरी चुनरी में लग गयौ दाग री ऐसौ चटक रंग डालौ... आदि पदों का गायन किया गया। जिससे संपूर्ण वातावरण होलीमय हो गया। इस अवसर पर टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, आनंदलाल गोस्वामी, मोहिलमराल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, अक्षय गोस्वामी, उदित गोस्वामी और सुकृत गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed