फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर पकड़े, एक फरार

तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर पकड़े, एक फरार

Sun, 25 Mar 2018 08:05 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर पकड़े, एक फरार
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। स्वाट टीम और रिफाइनरी पुलिस ने बरारी मोड़ से मुठभेड़ में तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा है। एक वाहन चोर भाग खड़ा हुआ। पकड़े गए चोरों के कब्जे से 10 बाइकें, एक कार और हथियार बरामद हुए हैं। इनमें महंगी बाइकें आर-वन और आर फाइव भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में जगराम गैंग मंहगी बाइकें चुराकर 10 से 15 हजार रुपये में बेचता था। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक डा. विनोद कुमार पायल और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने खामनी निवासी जगराम, एटीवी के पीछे श्रीराम वाटिका निवासी मोहित और गोवर्धन के लहचौरा निवासी मकसूद को पकड़ा है।
विज्ञापन

खामनी का अखय फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि छह आर वन और चार अन्य बाइकें मिली हैं। एक वैगन आर कार और तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। चारों पर गैंगस्टर लगेगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर वन आर फाइव चुराने का शौकीन है जगराम
मथुरा। सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान ने बताया कि जगराम शातिर वाहन चोर है। इस पर 22 मुकदमें दिल्ली, राजस्थान, मथुरा, आगरा और हरियाणा में दर्ज हैं। एक बार आर वन या फिर आर फाइव बाइक देख ली तो उसे चुरा लेता था। इस जगराम ने साल 2016 में कृष्णानगर चौकी प्रभारी रहे केपी सिंह पर दबिश के दौरान गोली दाग दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed