{"_id":"5a5777fe4f1c1b6c188b4603","slug":"71515681790-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ परीक्षा केंद्रों पर सात हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ परीक्षा केंद्रों पर सात हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम घोषित होेने के साथ ही छात्र-छात्राओं के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। पांच साल बाद हाईस्कूल की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के रूप में आयोजित होगी। मथुरा में नौ परीक्षा केंद्रों पर करीब सात हजार छात्र व छात्राएं परीक्षा देंगे।
सीबीएसई बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 जनवरी से विद्यालयों में प्रारंभ हो जाएंगी। बहरहाल हाईस्कूल की परीक्षाओं को लेकर छात्र ज्यादा बेचैन हैं। इस बार पेपर भी बोर्ड से आएंगे और मूल्यांकन भी बोर्ड ही करेगा। सहोदय मथुरा चैप्टर के सचिव अनिल यदुवंशी ने बताया मथुरा में अभी तक नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें डीपीएस, केवी मथुरा, सेंट डोमिनिक्स, सेंटपॉल, श्रीजी बाबा विद्या मंदिर, ज्ञानदीप, परमेश्वरी देवी धानुका, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
कोसी में एक केंद्र को बनाए जाने की कवायद चल रही है। बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी।
15 जनवरी से इन सभी विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इधर छात्र व छात्राएं विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाओं को देने के बाद सीधे बोर्ड की तैयारियों में जुट जाएंगे। इस बार पूरे पाठ्यक्रम में से पेपर बोर्ड का पैनल तैयार करेगा ऐसे में छात्र जी जान से तैयारियों में जुटे हैं।