{"_id":"5cb9ec13bdec2214516f66f5","slug":"61555688467-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर
विज्ञापन
हनुमान जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर नगर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को नगर में शोभायात्रा निकाली गई वहीं मंदिरों में फूल बंगले व छप्पन भोग का आयोजन किया गया।
श्री हनुमत रामायण समिति के त्रिदिवसीय 47वें वार्षिकोत्सव पर परिक्रमा मार्ग मालाधारी निकट छत्तीसगढ़ वाली कुंज से शाम को निकाली गई शोभायात्रा में हनुमान जी को सुगंधित पुष्पों के डोले में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। हनुमान जी का महाभिषेक कर भव्य शृंगार किया गया तथा लड्डूओं एवं सुगंधित पुष्पों से सहस्त्रार्चन किया गया।
कर विप्र संत सेवा का आयोजन महामंडेलश्वर महंत गोपीकृष्ण दास महाराज ने किया। शोभायात्रा में बनविहारी पाठक, परशुराम पांडे, गोपाल प्रसाद शर्मा, रामगोपाल शास्त्री, बिहारीलाल वशिष्ठ, स्वामी नारायणाचार्य, वीरेन्द्र गुप्ता, श्यामसुन्दर शर्मा, मृत्युंजय पाठक, गिरीश साहू, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं मथुरा रोड स्थित लुटेरिया हनुमान मंदिर, परिक्रमा मार्ग, नीम करौरी बाबा आश्रम स्थित हनुमान मंदिर, अटल्ला चुंगी स्थित हनुमान मंदिर, गोविंद घेरा स्थित सिंहपौर मंदिर आदि पर फूल बंगले सजाए गए। यमुना किनारे चीरघाट स्थित हनुमान मंदिर में शाम को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान महंत लाडलीशरण दास महाराज, सुंदर दास महाराज, लक्ष्मण शर्मा, रमेश शर्मा, आलोक शर्मा, दंपतकिशोर दीक्षित आदि उपस्थित थे।