{"_id":"5cb9ec06bdec2258a5433b99","slug":"61555688454-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से शुरू हुआ था कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा से शुरू हुआ था कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी का विवाद
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे की पठकथा मथुरा से शुरू हुई थी। उनके सामने मथुरा में ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया था। इस हंगामे के बाद कुछ लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब यह विवाद प्रियंका चतुर्वेदी के पार्टी से इस्तीफा तक जा पहुंचा है।
दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी बीते एक सितंबर 2018 को मथुरा आई थीं। यहां जिला कार्यालय पर राफेल को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित होनी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर विवाद के चलते प्रेस कांफ्रेंस का स्थान बदलकर एक होटल कर दिया गया।
इसी विवाद पर कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसकी रिपोर्ट पर आरोपी कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया गया, लेकिन उनकी बहाली से प्रियंका चतुर्वेदी नाराज हो गईं। और उन्होंने पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों को तरजीह देने का आरोप लगाया था। नाराजगी दूर न होने पर मथुरा के विवाद के चलते ही प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।