{"_id":"5cb9ec03bdec2213f10df790","slug":"61555688451-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को किया याद
विज्ञापन
डैमो (चर्च)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा कर यीशु मसीह के बलिदान को याद किया गया। सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, क्रिस्ट चर्च सहित सभी चर्चों में दोपहर को सभाएं हुईं। समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के प्राण त्यागने से पूर्व कहीं गई सात बातों पर प्रकाश डाल अमल करने का आह्वान किया।
सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर पास्टर हौरिस लाल के द्वारा संदेश दिया गया। लोगों को बताया गया कि उस समय प्रभु यीशु मसीह ने कैसा महसूस किया होगा जब उनको क्रास पर लटकाया गया था। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह परमेश्वर के पुत्र थे। आज के दिन ही उन्हें क्रास पर लटकाया गया था।
इस दिन जीवन भर लोगों में प्रेम और विश्वास जगाने वाले प्रभु यीशु को याद किया जाता है और उनके उपदेशों को सुनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन श्रद्धालु प्रेम, सत्य और विश्वास की डगर पर चलने का प्रण लेते हैं। प्रभु यीशु मसीह के सात वचनों पर पौलचंद, आर ग्रीन, उषा मसीह, बीलाल, एडसन डी सिंह, राज मसीह एवं पास्टर हौरिस लाल, मनीष दयाल ने अपने वक्तव्य रखे।
विज्ञापन
प्रार्थना सभा में ऊषा, आरके मसीह, शैलेंद्र पीटर, जौली सोलोमन, मौली सोलोमन, अनिल मौरिस, हिमांशु, सुरेश सिंह, राकेश मसीह, एन नेथन, रबैका शौ, आशा एलबर्ट, जैनेश विलियम, आशु आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।