फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक्सप्रेसवे पर हादसों में महिला की मौत, सात घायल

एक्सप्रेसवे पर हादसों में महिला की मौत, सात घायल

Mon, 15 Apr 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हादसों में महिला की मौत, सात घायल
मथुरा/मांट। एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। पहला हादसा बलदेव के माइल स्टोन 83 पर हुआ, जब कार पीछे से कैंटर में जा घुसी। दूसरा हादसा सुरीर के माइल स्टोन 138 पर हुआ, जहां अनियंत्रित इनोवा रेलिंग से जा टकराई।
विज्ञापन


नई दिल्ली के वेस्ट कांतिनगर निवासी कृष्णा वर्मा (45) पत्नी विजय कुमार वर्मा बेटे हिमांशु वर्मा, टिंकू वर्मा के साथ नोएडा से आगरा जा रही थीं। इनोवा को चालक जीतू चला रहा था। सोमवार को कोतवाली सुरीर के गांव सुरीरकलां (माइल स्टोन-138) पर इनोवा अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। इनोवा सवार कृष्णा की मौत हो गई, जबकि बेटे समेत तीनों घायलों हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर, बिहार के पटना निवासी मौ. शाहिद अनवर पत्नी शबनम और बेटियां सना फातिमा और सका फातिमा के साथ कार से आगरा से दिल्ली जा रहे थे। थाना बलदेव के गांव अकोस (माइल स्टोन-83) के पास पहुंची तो कार पीछे से कैंटर में घुस गई। बलदेव पुलिस ने पहुंचकर घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed