फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आगरा में तैनात दरोगा की मुरादाबाद पीटीसी में हुई मौत

आगरा में तैनात दरोगा की मुरादाबाद पीटीसी में हुई मौत

Sun, 17 Feb 2019 08:50 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
आगरा में तैनात दरोगा की मुरादाबाद पीटीसी में हुई मौत
डैमो
मथुरा। आगरा की तोरा चौकी में तैनात दरोगा की मुरादाबाद पीटीसी में मौत हो गई। 11 फरवरी को ट्रेनिंग पर गए दरोगा की 15 फरवरी की देररात तबियत बिगड़ी थी। मथुरा के सदर बाजार के पुरानी छावनी में रहने वाला परिवार मुरादाबाद पहुंचा। रविवार की देरशाम दरोगा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बुलंदशहर के गांव खेलावन के रहने वाले दरोगा सुभाष चंद शर्मा (56) पुत्र भीमसेन शर्मा परिवार के साथ मथुरा के सदर बाजार की पुरानी छावनी में रह रहे थे। वह आगरा के ताजगंज थाने की तोरा चौकी पर तैनात थे। परिजनों की मानें तो 11 फरवरी को दरोगा ट्रेनिंग में मुरादाबाद पीटीसी के लिए गए।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के साथ प्रतिदिन अपने परिवार के संपर्क में रहे। 15 फरवरी की देररात दरोगा की हालत बिगड़ी। मुंह से निकली चीख को सुनकर उनके साथी आ गए। आनन-फानन में उन्हें मुरादाबाद के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा के घर पर सूचना आई तो कोहराम मच गया। परिजन सीधे मुरादाबाद पहुंचे। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को शनिवार की देरशाम लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed