फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   महिला गार्ड ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला गार्ड ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
महिला गार्ड ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। थाना वृंदावन की पुलिस चौकी बांकेबिहारी क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन


मथुरा जनपद के गांव निवासी महिला वृंदावन के एक मंदिर में गार्ड की नौकरी करती है। उसके गांव का ही रहने वाला व्यक्ति रात में बहाना बनाकर महिला को अपने साथ गौतम पाड़ा स्थित एक गेस्टहाउस में ले गया। यहां रात को महिला के साथ उसने दुष्कर्म किया, किसी को बताने पर तेजाब डालने के साथ गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जब महिला किसी बहाने से गेस्ट हाउस के बाहर आई और पुलिस को सूचित किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति उसे पिछले कई सालों से परेशान कर रहा है और पति- बच्चों को मारने की धमकी देता था। इसी कारण वह अपने पति और बच्चों से दूर वृंदावन में रह रही है। यहां भी वह उसे परेशान करने आ गया। उधर, सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह भी दिन भर उड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed