{"_id":"5bfeacd0bdec224176131349","slug":"61543417040-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सुरक्षा में हुआ महिला का अंतिम संस्कार, पुलिसबल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सुरक्षा में हुआ महिला का अंतिम संस्कार, पुलिसबल तैनात
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप(मथुरा)। रिफाइनरी के गांव बाद में सगे भाइयों के बीच हुए संघर्ष में महिला की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मामले में पुलिस की सुरक्षा में मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पति की तहरीर पर उसके दो चचिया ससुर समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना रिफाइनरी के गांव बाद में श्रीकृष्ण और बीरबल दोनों सगे भाई हैं। मंगलवार को दोनों सगे भाइयों में पैसे के लेनदेन को लेकर संघर्ष हो गया था। इस संघर्ष के दौरान सिर पर लाठी-डंडों के प्रहार से बीरबल की पुत्रवधु सुनीता (35) पत्नी हीरा सिंह की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे।
वारदात के बाद से गांव में लोग चुप हैं लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है। इसे लेकर गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार भी पुलिस की सुरक्षा में कराया गया है।
विज्ञापन
मृतका के पति हीरा सिंह ने अपने चाचा श्रीकृष्ण, गोपी और चचेरे भाइयों चेतन, प्रताप, पवन, हरवंश और हाकिम के खिलाफ थाना रिफाइनरी में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रिफाइनरी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने को दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाल ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।