फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जीएसटी की चोरी कर ट्रेनों से ढोया जा रहा सामान

जीएसटी की चोरी कर ट्रेनों से ढोया जा रहा सामान

Fri, 19 Oct 2018 08:41 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी की चोरी कर ट्रेनों से ढोया जा रहा सामान
मथुरा। दीपावली को लेकर बड़े पैमाने पर दिल्ली से टैक्स चोरी कर सामान ट्रेनों से ढोया जा रहा है। मथुरा के भूतेश्वर व वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर 50 क्विंटल से अधिक माल रोजाना ट्रेनों से उतारा जा रहा है। दीपावली को लेकर सामान की आवक और बढ़ गई है।
विज्ञापन


मथुरा से 800 से अधिक युवक एमएसटी बनवाकर कारोबारियों के लिए बड़े पैमाने पर ट्रेनों से दिल्ली से सामान की आपूर्ति कर रहे हैं। चाइनीज झालर, बर्तन, कपड़े, घर की सजावट का सामान, कलेंडर, पोस्टर, इलेक्ट्रानिक्स सामान आदि की बड़े पैमाने पर आपूर्ति कर रहे हैं, इसमें ज्यादातर सामान जीएसटी चोरी का है। दिल्ली से शाम के वक्त लौटने वाली शकूरबस्ती, गाजियाबाद शटल, आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में टैक्स चोरी कर सामान ढोया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें ट्रेन आने से पहले कारोबारियों के लोग भूतेश्वर व वृंदावन रोड स्टेशन पर ऑटो व टेंपो लेकर खड़े रहते हैं। ट्रेन आते ही पांच मिनट में सामान अनलोडिंग कर स्टेशन से बाहर हो जाते हैं। यह पूरा खेल आरपीएफ व जीआरपी की शह पर चल रहा है। जीआरपी प्रभारी शिवकुमार पोनियां ने बताया कि दीपावली को लेकर कुछ लोग सामान की ढुलाई में लग जाते हैं। इसे लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed