फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बिजली चोरी रोकने को गांवों में तैनात होंगे बिजली मित्र

बिजली चोरी रोकने को गांवों में तैनात होंगे बिजली मित्र

Wed, 22 Aug 2018 08:50 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को गांवों में तैनात होंगे बिजली  मित्र
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
मथुरा। गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए अब बिजली मित्र बनाए जाएंगे। बिजली मित्र गांवों में बेहतर बिजली आपूर्ति कराने और राजस्व बढ़ाने में सहयोग करेंगे। बिजली मित्रों से संविदा कर्मियों की तर्ज पर काम लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहरों में 24 घंटे और देहात में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुुनिश्चित करने में बिजली कर्मियों की भारी कमी आड़े आ रही है। सबसे ज्यादा हालात देहात में खराब हैं। फॉल्ट होने पर 24 से 36 घंटे तक वह ठीक नहीं होते। इसके लिए अब दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम गांवों में बिजली मित्र बनाने जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड से आईटीआई पास व बिजली के अनुभवी युवकों को संविदा कर्मियों की तर्ज पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि गांवों मेें लाइनमैन और जेई के साथ मिलकर बिजली मित्र बेहतर बिजली आपूर्ति कराने, फॉल्ट सही कराने, फॉल्ट की सटीक सूचना देने, गांवों में मीटर लगवाने, बिजली चोरी की सूचना देने और राजस्व वसूली में सहयोग करेंगे। बिजली मित्र बनाने के लिए शासनादेश मिल गया है। संबंधित इंजीनियरों से बिजली मित्र बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed