{"_id":"5b6489ab4f1c1bb24b8b6930","slug":"61533315499-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ फूंक के जाल में फंसे रोगियों को तलाशेगा मानसिक रोग विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ फूंक के जाल में फंसे रोगियों को तलाशेगा मानसिक रोग विभाग
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय मानसिक कार्यक्रम के तहत ‘दुआ के साथ दवा अभियान’ में धार्मिक स्थलों पर जाकर झाड़ फूंक के जाल में फंसे रोगियों को मानसिक रोग विभाग तलाशेगा। हर माह लगने वाले इस कैंप में उन धार्मिक स्थलों का चयन किया जाएगा, जहां ऐसे मरीजों की संख्या अधिक हो। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भी रेफर किया जाएगा।
मनोरोग परामर्शदाता नरेंद्र सरोज ने बताया कि ऐसे रोगियों की पहचान उनके इतिहास व बर्ताव के आधार पर की जाती है। आवश्यकता पड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। शासन से आदेश मिला है कि प्रत्येक माह में एक दिन ऐसे धार्मिक स्थल का चयन कर वहां कैंप लगाया जाए, जहां मनो रोगियों की संख्या अधिक है।
पहले कैंप में मिले चार मनो रोगी, जिला अस्पताल भेजा
मथुरा-वृंदावन रोड पर अद्दा चौकी के समीप बनी मजार पर लगाए गए कैंप में टीम को चार मानसिक रोगी मिले। इन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टीम के नोडल अधिकारी डा. दिलीप कुमार, मनोरोग परामर्शदाता नरेंद्र सरोज, सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार पांडेय, मनोवैज्ञानिक नीतू सिंह व गौरव कुमार शामिल रहे।