{"_id":"5b5612924f1c1bed5e8b4db3","slug":"61532367506-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी इंजीनियर के मकान सेे लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइनरी इंजीनियर के मकान सेे लाखों की चोरी
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी नगर में रविवार की रात एक इंजीनियर के मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रिफाइनरी थाने में चोरी की तहरीर दी है।
रिफाइनरी नगर निवासी विपिन कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी रिफाइनरी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को किसी काम से वह लखनऊ गए थे। रात में चोरों ने मकान के तीन ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। मकान के अंदर से एक एप्पल लैपटॉप, सोने-चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए।
सोमवार को प्रात: इंजीनियर लखनऊ से लौट कर आए। मकान के ताले टूटे देख कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर लाखों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
दूसरी चोरी की घटना कदम विहार टाउनशिप चौराहा स्थित फ्रैंड्स कांप्लेक्स में मोती इंक्लेव कालोनी औरंगाबाद निवासी प्रीति शर्मा की जेपी गारमेंट की दुकान में हुई। रविवार की रात चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़ कर 40 जोड़ी जींस, पैंट व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार को चोरी की जानकारी प्रात: हुई जब वह दुकान खोलने आया। रिफाइनरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि टाउनशिप पर दो जगह चोरी की घटनाएं हुई हैं। तहरीर मिल गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।