फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राजनीति दाव पेंच में उलझी ‘हृदय योजना’ की गति

राजनीति दाव पेंच में उलझी ‘हृदय योजना’ की गति

Sat, 21 Jul 2018 08:47 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
राजनीति दाव पेंच में उलझी ‘हृदय योजना’ की गति
मथुरा। महानगर के हृदय स्थल से लेकर विश्राम घाट और द्वारिकाधीश मंदिर तक होने वाला हृदय योजना का काम राजनीति के दाव पेंच में उलझता जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों के विरोध के बाद शनिवार को भी काम शुरू नहीं हो सका। श्री कृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन का काम भी पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


देश में 12 स्थानों पर अरबों रुपये की विकास और सुंदरीकरण की योजना में मथुरा आखिरी पायदान वाले शहरों में है। कार्य की कछुआ चाल से मथुरा में हृदय योजना में पिछड़ती जा रही है। मथुरा में फिलहाल इस योजना से 40 करोड़ की लागत से शहर का सुंदरीकरण किया जाना था।
विज्ञापन


शुरूआत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विरोध हुआ तो अब विरोध के यह स्वर होलीगेट से विश्राम घाट के बीच मुखरित हो रहे हैं। विरोध होने के कारण इस योजना के तहत काम करने वाले इंजीनियर और अधिकारियों द्वारा आंख बंद करके डीपीआर तैयार करना है, जिसमें यह देखा ही नहीं गया कि कहां पर विकास कार्य की आवश्यकता है और कहां नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलीगेट से लेकर द्वारिकाधीश और विश्राम घाट तक होने वाला काम शनिवार को भी शुरू नहीं हो सका। जबकि गुरुवार को प्रदेश सरकार के सचिव और निर्माण इकाई सीपीडब्लूडी के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को बहुत समझाने का प्रयास किया। अब सीपीडब्लूडी के अधिकारी रविवार को स्थानीय दुकानदारों के विरोध को शांत करने का प्रयास करेंगे।

जानकारी रहे वर्ष 2015 में शुरू हुई इस योजना में प्रदेश के केवल बनारस और मथुरा का ही चयन किया गया था। अभी तक अन्य स्थानों पर काम लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि मथुरा में इसकी शुरूआत ही नहीं हो पा रही। मथुरा को इस योजना के तहत 40 करोड़ मिले हैं।

सीवर का चौड़ीकरण बिना नहीं बननी चाहिए सड़क

व्यापारियों का कहना है कि जब तक सीवर का चौड़ीकरण नहीं होगा तब तक सड़क पर पानी आता रहेगा और दुकानदार परेशान होते रहेंगे। छत्ता बाजार व्यवसाई समिति के महामंत्री अजय चतुर्वेदी ने बताया कि निर्माण एजेंसी द्वारा व्यापारियों पूरी जानकारी से दूर रखा जा रहा है।


बीना सीवर के चौड़ीकरण के सड़क निर्माण का कोई औचित्य नहीं बनता है। वहीं यमुना किनारा व्यावसायिक संघ के श्याम गुसाई ने बताया कि उनके दो सुझाव हैं जिनसे अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed