फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गांव भैरई में बालक की निर्मम हत्या, शव कुएं में मिला

गांव भैरई में बालक की निर्मम हत्या, शव कुएं में मिला

Fri, 20 Jul 2018 11:22 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
गांव भैरई में बालक की निर्मम हत्या, शव कुएं में मिला
डैमो
नौहझील (मथुरा)। नौहझील के गांव भैरई में पांच साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। पहले रस्सी से गला घोंटकर मारा फिर ईंटों से कुचलकर चेहरा बिगाड़ दिया। महावीर सिंह के खेत में बोरिंग के कुएं में मिले बच्चे के शव से सनसनी फैल गई। यह बच्चा 19 जुलाई की दोपहर को घर के बाहर से लापता हुआ था। मां की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पशुओं को चराने जा रहे ग्रामीण कंचन को महावीर के खेत में बोरिंग के कुएं के बाहर चप्पल दिखाई दी। कंचन ने कुएं में झांककर देखा तो वह दंग रह गया। कुएं में बच्चे का शव मिलने की खबर पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


मृतक बच्चे की शिनाख्त प्रिंस (5) पुत्र स्व. सुभाष निवासी गांव भैरई के रूप में हुई। मृतक बच्चे की मां गुड्डी की तहरीर पर शशि, माया, नरेंद्र, बच्चू, देवेंद्र और बनवारी शर्मा के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे का गला घोंट हत्या की गई है फिर उसका चेहरा बिगाड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले प्रिंस के पिता की खेत की अधबटाई के पैसे मांगने पर हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपी पक्ष राजीनामा का दबाव बना रहा था। राजीनामा न करने पर बालक की भी हत्या कर दी गई हो। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed