{"_id":"5cbc8d3ebdec22143c036f3b","slug":"51555860798-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मायके में पंखे पर फंदा लगाकर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने मायके में पंखे पर फंदा लगाकर लगाई फांसी
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पति से विवाद के चलते ढाई महीने से मायके मेें रह रही विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले भाई और पिता शव को पंखे से उतारकर अस्पताल ले गए। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली के अंबाखार का है।
कोतवाली के मोहल्ला अंबाखार निवासी लाल सिंह की बेटी शालू (27) का विवाह करीब आठ साल पहले मांट घांघौली निवासी सरदार सिंह के बेटे नीरज से हुआ था। ढाई महीने पहले पति से हुए विवाद के बाद विवाहिता अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके आ गई थी।
ढाई महीने से रह रही विवाहिता की दोपहर में पति से फोन पर बात हुई। उसके कुछ देर बाद ही विवाहिता पंखे पर लटकी मिली। पड़ोस की महिला ने देखकर पिता और भाई को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पिता और भाई उसके शव को उतारकर हास्पिटल ले गए।
विज्ञापन
यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि ढाई महीने से विवाद के चलते महिला मायके में रह रही थी। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगता है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।