फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   किल्लत: अकबरपुर में कोसों दूर से लाना पड़ रहा पानी

किल्लत: अकबरपुर में कोसों दूर से लाना पड़ रहा पानी

Sun, 21 Apr 2019 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
किल्लत: अकबरपुर में कोसों दूर से लाना पड़ रहा पानी
दूर कुएं से पानी लेकर आना है मजबूरी। - फोटो : अमर उजाला
चौमुंहा (मथुरा) । गांव अकबरपुर के ग्रामीण पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पीने के पानी के लिए लोग परेशान होने लगे हैं। लोग कोसों दूर जंगल में बने कुओं से पीने का पानी ला रहे हैं। काफी समय से व्याप्त इस समस्या की ओर न जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। ग्रामीणों में इनके खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव के जसपाल सिंह कहा है कि ग्रामीण हाईवे पर लगभग तीन किमी दूर चौमुंहा की सीमा में बने एक कुएं से पानी ढोकर ला रहे हैं। हाईवे किनारे पानी लाने वाली कई महिलाएं दुर्घटना का शिकार हो चुकी हैं। प्रधान प्रतिनिधि महेश सिसौदिया का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर कई बार लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके हैं, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान अमर सिंह, सहदेव सिंह दरोगा, सतीश कुमार, दीपेश कुमार, चंदन सिंह, भंवर सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, रामहेत सिंह, बलवीर सिंह, किशोरी सिंह, पुनिया देवी, रणवीर सिंह, सरोज देवी, जसवंत सिंह, लक्ष्मीनारायण, जमुना सिंह, सपा यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव टा. देशराज सिंह आदि ने डीएम से गांव में व्याप्त पानी की समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed