{"_id":"5be056f9bdec2269c544bc49","slug":"51541428985-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली हुए एटीएम, कल से पांच दिन बैंक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली हुए एटीएम, कल से पांच दिन बैंक रहेंगे बंद
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
atm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। त्योहार शुरू होते ही शहर के एटीएम भी अब खाली होने लगे हैं, अधिकांशत: एटीएम पर नो कैश का बोर्ड लग गया है। प्रमुख बाजारों में इक्का-दुक्का एटीएम ही चालू हालत में हैं, ऐसे में त्योहार पर नो कैश की दिक्कत का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। हालांकि अभी पांच दिन की बैंक बंदी कैश की इस किल्लत को और बढ़ा सकती है।
शहर के होली गेट, सौंख अड्डा, छत्ता बाजार, कृष्णा नगर आदि क्षेत्र के अधिकांश एटीएम सोमवार को ही खाली नजर आए। रुपयों के लिए लोग इधर-उधर चक्कर लगाते देखे गए। बुधवार से पांच दिन बैंक बंद रहने के कारण लोगों को और भी कैश की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मंगलवार को बैंक खुले रहेंगे। बैंक से रुपये निकाले व जमा किए जा सकेंगे।
पांच दिन बैंक बंदी की शुरूआत सात नवंबर (बुधवार) को दीपावली के साथ होगी। अगले दिन आठ नवंबर (गुरुवार) को गोवर्धन पूजा व नौ नवंबर (शुक्रवार) भैया दूज का पर्व होने के कारण अवकाश रहेगा। 10 नवंबर को माह का दूसरा शनिवार जबकि 11 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक नहीं खुल सकेंगे। सोमवार को ही बैंक खुलेंगे। एलडीएम अनिल गुप्ता ने बताया कि त्योहार के दौरान सभी बैंक प्रबंधकों को एटीएम में कैश फुल रखने के निर्देश दिए गए हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।