{"_id":"5b82b6c742c79246586442b7","slug":"51535293127-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर मिला किसान का शव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर मिला किसान का शव,
Updated Sun, 26 Aug 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। रविवार को सुरीर के गांव परसौतीगढ़ी के किसान का शव खेत पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के गाल और गले पर निशान पाए गए हैं।
मृतक के बेटे की तहरीर पर भट्ठा स्वामी समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच लाख रुपये के लिए हत्या किए जाने का आरोप परिजन लगा रहे हैं।
कोतवाली सुरीर के गांव परसौतीगढ़ी निवासी एदल सिंह (45) पुत्र पदम सिंह रविवार की दोपहर 12 बजे घर से खेत पर गया। उसके बाद घर नहीं लौटा तो घर आए रिश्तेदार मिलने के लिए खेत पर पहुंचे। खेत पर मृत मिले किसान को देख चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे श्यौराज सिंह ने कोतवाली सुरीर में वृंदावन के कैलाश नगर निवासी बच्चू सिंह (भट्ठा स्वामी) और दो अज्ञातों के खिलाफ गला दबाकर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
बेटे का आरोप है कि दो साल पहले भदनवारा में भट्ठा चलाने वाले बच्चू सिंह ने पांच लाख रुपये में मिट्टी ली थी। उसका भुगतान आजतक नहीं किया। भट्ठा स्वामी का दिया चेक भी बाउंस हो गया। पांच लाख रुपये मांगने पर बार-बार उनके पिता को धमकाया जाता था। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।