फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   300 पीवीसी एलईडी से जगमगाएगा शहर

300 पीवीसी एलईडी से जगमगाएगा शहर

Sun, 26 Aug 2018 08:05 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
300 पीवीसी एलईडी से जगमगाएगा  शहर
डेमो - फोटो : demo
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरा शहर पीवीसी एलईडी लाइट से जगमगा उठेगा। निगम द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान, बिहारी जी तथा प्रमुख मंदिरों, चौराहों तथा बस स्टेंड पर इन लाइट को लगवाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य गेट पर यह लाइट लगवा दी गई हैं।
विज्ञापन


निगम ने जन्माष्टमी पर शहर को विशेष पीवीसी एलईडी लाइट से जगमगाने का फैसला लिया है । शनिवार को करीब 30 पीवीसी एलईडी श्री कृष्ण जन्म स्थान के मुख्य गेट पर लगाई गईं । इन्हें पहले से ही लगी एलईडी के पोल पर नीचे की ओर लगाया गया है। यह एलईडी सर्पाकार होने के कारण विशेष आकर्षक लग रही हैं । इसी प्रकार से यह पीवीसी एलईडी जन्मभूमि से भूतेश्वर चौराहा, भूतेश्वर से नया बस स्टैंड, स्टेट बैंक तथा मुर्गा फाटक तक लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


वृंदावन में यह बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास तथा अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास डिवाइडर के बीच में लगाई जाएंगी। डिवाइडर के बीच मेें पहले से लगे हुए पोल पर ही इनको लगाया जा रहा है। इनको लगाने का मुख्य उद्देश्य रात के समय इन स्थानों का आकर्षण बढ़ाना है । नगरायुक्त समीर वर्मा ने बताया कि यह स्ट्रीट लाइट शहर को खूबसूरत दिखने के लिए लगवाई जा रही हैं। जिससे मथुरा आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को धर्मनगरी खूबसूरत दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed