{"_id":"5b6489a04f1c1ba13e8b4eaf","slug":"51533315488-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा कम हो रहा है यमुना का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा कम हो रहा है यमुना का जलस्तर
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
यमुना में कम हो रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बाढ़ के खतरे के बीच यमुना लाल निशान से पहले ही थम गई। अब तेजी के साथ पानी में गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले 18 घंटे में यमुना का जलस्तर 47 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। शुक्रवार को शाम के बाद जल स्तर में गिरावट और तेजी हो गई है।
29 जुलाई को यमुना में ताजेवाला बांध से छोड़े गए 5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का प्रभाव मथुरा स्थित प्रयागघाट पर 165.70 मीटर पहुंचने के बाद अब कम होने लगा है। गुरुवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक यमुना के जलस्तर में ठहराव रहा। इसके बाद रात नौ बजे से जल स्तर में गिरावट शुरू हो गई।
शुक्रवार को सुबह छह बजे यमुना का जल स्तर 165.60 मीटर पर आ गया। इस तरह प्रारंभिक 9 घंटे के दौरान यमुना के जल स्तर में एक सेंटीमीटर की दर से गिरावट हुई, लेकिन इसके बाद गिरावट का क्रम दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा होने लगा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को यमुना शाम तीन बजे 165.23 मीटर पर पहुंच गई है। अब गिरावट और तेजी के साथ हो रही है। इसके साथ ही गोकुल बैराज से आगरा के लिए डिस्चार्ज भी 15 हजार क्यूसेक कम हो गया है। इससे जिला प्रशासन के साथ यमुना किनारे की कालोनियों में भी लोगों ने राहत की सांस ली है।
यमुना के जल स्तर का आंकड़ा
02 अगस्त को प्रयागघाट पर अधिकतर जल स्तर रहा 165.70 मीटर
02 अगस्त को गोकुल बैराज पर अधिकतम जल स्तर रहा 164.20 मीटर
03 अगस्त को प्रयागघाट पर दोपहर तीन बजे जल स्तर 165.23 मीटर