फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   खतरे के निशान से सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे है यमुना

खतरे के निशान से सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे है यमुना

Thu, 02 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खतरे के निशान से सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे है यमुना
यमुना का जल स्तर और बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। यमुना का जल स्तर धीमी रफ्तार से बढ़ते हुए अब खतरे के निशान के निकट जा पहुंचा है। प्रयागघाट पर खतरे का निशान अब सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे है। विश्रामघाट पर यमुना जल ने आरती स्थल को छू लिया है। संभावना जताई जा रही है शुक्रवार को जल स्तर में नरमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे से यमुना के जल में धीमी रफ्तार से वृद्धि का दौर जारी है। गुरुवार को भी यमुना जल की यह रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि के साथ जारी रही। प्रात: छह बजे प्रयागघाट पर यमुना का जल स्तर 165.65 मीटर पर था, जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 165.70 मीटर पर पहुंच गया। दो बजे यह आंकड़ा खतरे के निशान से सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे रह गया।
विज्ञापन


इसका असर गोकुल बैराज पर भी साफ नजर आया। आगरा के लिए पानी का डिस्चार्ज 77 हजार क्यूसेक को पार कर गया। इससे गोकुल बैराज पर जल स्तर 164.20 मीटर दर्ज हुआ है। सिंचाई अधिकारियों का मानना है कि मध्य रात्रि तक पानी में वृद्धि के बाद शुक्रवार को जल स्तर में नरमी का रुख देखने को मिलेेगा। इसके बाद शनिवार शाम के बाद पानी के घटने की भी संभावना है। पिछले तीन दिन से ताजेवाला और ओखला से भी बहुत कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed