फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बसों की छतों पर बैठ नहीं कर सकेंगे श्रद्घालु

बसों की छतों पर बैठ नहीं कर सकेंगे श्रद्घालु

Fri, 20 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बसों की छतों पर बैठ नहीं कर सकेंगे श्रद्घालु
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला में इस बार रोडवेज की बसों की छतों पर बैठकर श्रद्धालु गोवर्धन नहीं पहुंच सकेंगे। रोडवेज की चेकिंग टीमें ऐसे परिक्रमार्थियों से निपटने के लिए तैयार की गई हैं। 22 जुलाई की सुबह 1500 बसें मथुरा आ जाएंगी। यह बसें मथुरा रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री से गोवर्धन के लिए दौड़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


22 जुलाई से शुरू होने वाले गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में बसों के संचालन का खाका परिवहन निगम खींच लिया है। बसों की छतों पर सवार होकर गोवर्धन जाने वाले परिक्रमार्थियों से सख्ती से निपटने के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। यह टीमें गोवर्धन और सौंख मार्ग पर पूरी निगरानी रखते हुए ऐसे परिक्रमार्थियों से निपटेंगी। मुड़िया मेले में अलग-अलग डिपो से मंगाई गई 1500 रोडवेज की बसें 22 जुलाई से मथुरा आने लगेंगी।
विज्ञापन


यह बसें मथुरा रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री से गोवर्धन के लिए दौड़ाई जाएंगी। वनवे के चलते यह बसें सौंख मार्ग होकर मथुरा पहुंचेंगी। एआरएम अक्षय कुमार ने बताया कि परिक्रमार्थियथों के लिए बसों का पर्याप्त इंतजाम होगा। छतों पर बैठने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन जाने को 30, लौटने पर देने होंगे 40 रुपये

गोवर्धन के मुड़िया मेले में वनवे ट्रैफिक होने के चलते मथुरा रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री से रोडवेज की बसें इंडस्ट्रियल एरिया होकर गोवर्धन मार्ग पर जाएंगी। यहां से प्रत्येक सवारी से 30 रुपये किराया वसूला जाएगा। यह बसें परिक्रमार्थियों को गोवर्धन छोड़ने के बाद सौंख मार्ग होकर मथुरा लौटेंगी।


महोली रोड या फिर धौलीप्याऊ होकर मथुरा आने वाली बसों में सवार परिक्रमार्थियों को अधिक दूरी होने के कारण 40 रुपये किराया देना होगा। एसएस संतोष अग्रवाल ने बताया कि परिक्रमार्थियों को मथुरा लौटकर आने पर 10 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed