{"_id":"5b43915f4f1c1b3d5e8b493c","slug":"51531154783-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर भड़के लोगों ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर भड़के लोगों ने शव रखकर लगाया जाम
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। सोमवार को गोवर्धन-बरसाना मार्ग के सरस्वती तिराहे पर कैंट्रा की टक्कर से बाइक के पास खड़ी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका देवर घायल हो गया। गनीमत रही कि एक साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। महिला अपने मायके नीमगांव से ससुराल जुल्हैंदी जा रही थी। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर बरसाना मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया।
थाना गोवर्धन के गांव जुल्हैंदी निवासी भूमिका (22) पत्नी डब्बू सोमवार को देवर सोनू के साथ बाइक से मायके नीमगांव से ससुराल के लिए निकली थी। गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर सरस्वती तिराहे के पास बाइक को सड़क किनारे रोक लिया। दोनों देवर भाभी भी सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी महिला और देवर को कैंट्रा ने टक्कर मार दी। मौके पर महिला की मौत हो गई, जबकि देवर घायल हो गया।
गनीमत रही कि मृतका के एक साल का बेटा कुछ ही दूरी पर खड़ा था, जो बच गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने कैंट्रा और चालक को पकड़ लिया। चालक की जमकर धुनाई कर डाली। मृतका के शव को रखकर ग्रामीणों ने बरसाना मार्ग को जाम कर दिया। कैंट्रा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। गोवर्धन पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने ग्रामीणों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया, तब जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका। गोवर्धन पुलिस ने चालक और कैंट्रा को कब्जे में लिया है।