{"_id":"5b41008d4f1c1bbc248b512c","slug":"51530986637-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्राउंड में जाकर युवक-युवती ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ग्राउंड में जाकर युवक-युवती ने खाया जहर
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में शुक्रवार की देर रात युवक युवती ने जहर खा लिया। इलाज को लेकर जाते समय युवती ने दम तोड़ दिया। युवक का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों करीब डेढ़ माह से फरार थे। युवक शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है।
शुक्रवार की रात करीब दो बजे कोतवाली क्षेत्र की डायल 100 को युवक ने फोन कर बताया कि उसने पत्नी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया है। दोनों धौलीप्यऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में पड़े हैं। डायल 100 के सिपाहियों ने धौलीप्याऊ पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। पुलिस दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
धौलीप्याऊ चौकी प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि युवक का नाम नितिन गौतम उर्फ नवीन गौतम (35) पुत्र देवदत्त गौतम निवासी फेस दो डी 23 चंदनवन और युवती का नाम राखी (21) पुत्री सुभाष निवासी राजेश्वरी नगर लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार है। दोनों करीब डेढ़ माह से फरार थे। युवक की शादी हो चुकी थी और वह एक बेटे का पिता है। युवक की हालत नाजुक है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि युवक युवती ने साथ में जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई है। इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।