{"_id":"5b3d05674f1c1bb9248b488b","slug":"51530725735-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोकुल को संवारेंगे गुजराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गोकुल को संवारेंगे गुजराती
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कन्हैया के गांव गोकुल को संवारने के लिए अब गुजराती आगे आ रहे हैं। गोकुल में सीवर और ड्रेनेज सिस्टम के साथ यहां आसपास के कुंड और राही गेस्ट हाउस को नया स्वरूप देने का तैयारी है।
यमुना किनारे बसे गोकुल में दर्शन के लिए सबसे अधिक श्रद्धालु गुजरात से ही आते हैं। यहां यमुना का हाल ही नहीं, कान्हा के इस गांव की हालत भी ज्यादा ठीक नहीं है। ठहरने के लिए यहां कोई स्थान है, न कुंडों की हालत ठीक। यहां तक कि 50 साल पुरानी सीवर लाइन चोक पड़ी हुई है। सीवर का पानी प्राचीन और धार्मिक महत्व से जुड़े कुंडों में ही भरा रहता है। इस स्थिति से ब्रज की धार्मिक स्थली गोकुल को उभारने के लिए गुजराती समाज द्वारा संचालित श्री बल्लभाचार्य ब्रज संस्कृति विकास ट्रस्ट ने बड़ी पहल की है।
इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित सहित संस्था से जुड़े निखिल भाई, देवांगपी शाह, शैलेश पी सोनी, गुणपंते राय, एक्सईएन जल निगम महाराज सिंह, सुनील कुमार एई सिंचाई, अमित कादियान एई विप्रा तथा इंजीनियर मयंक गर्ग, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा और ईओ विकास कुमार की बैठक हुई। इसमें संस्था ने प्रस्ताव दिया कि सरकार गोकुल में सीवर प्रोजेक्ट को दुरुस्त कर दे संचालन वह संभाल लेंगे। इसके अलावा यहां धार्मिक आस्थाओं से जुड़े कुंड और नगर के बीच बने चौक को भी नए स्वरूप देने पर सहमति बनी है।