फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   युवती की हालत स्थिर, सिरफिरे की तलाश में पुलिस

युवती की हालत स्थिर, सिरफिरे की तलाश में पुलिस

Wed, 04 Jul 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
युवती की हालत स्थिर, सिरफिरे की तलाश में  पुलिस
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। सिरफिरे ने शादी से इंकार पर युवती को चाकू मारे थे। घायल युवती की मां ने सदर बाजार निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं पुलिस युवक की तलाश में दबिश दे रही है। युवती की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार की देरशाम कृष्णानगर के मंडी समिति चौराहे के पास युवती पर उस समय बाइक सवार सिरफिरे युवक ने चाकुओं से वार किए, जब वह हाईवे प्लाजा से एक गारमेंट्स के शोरूम से नौकरी खत्म करके घर लौट रही थी। गंभीर रूप से घायल युवती का माहेश्वरी हास्पिटल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की मानें तो युवती की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। युवती की मां की तहरीर पर सदर बाजार निवासी कृष्णा यादव पुत्र सत्या यादव के खिलाफ कोतवाली में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ने को दबिश दी गईं हैं।
विज्ञापन


ढाई साल पहले से युवती को जानता था आरोपी

पुलिस की मानें तो करीब ढाई साल पहले युवती सदर बाजार में रहती थी। तभी से आरोपी युवक का उसके घर आना-जाना था। पहचान होने के चलते आरोपी एकतरफा युवती से प्रेम कर बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से परेशान होकर युवती अपने मां के साथ कृष्णानगर के राधानगर में आकर रहने लगी। यहां भी आरोपी लगातार शादी का दबाव युवती और उसकी मां पर बना रहा था। इंकार करने पर मंगलवार को चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed