{"_id":"5b39092b4f1c1bda6e8bae7e","slug":"51530464555-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी के गड्ढे में गिरा बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी के गड्ढे में गिरा बच्चा, मौत
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गुरुकुल विश्वविद्यालय मार्ग पर एक बच्चे की गंदे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोग बच्चे को सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि गांव की दो महिलाओं ने बच्चे को छटपटाता देख पानी में कूद कर उसे बाहर निकाला।
आदर्श नगर कालोनी निवासी गिरधारी अग्रवाल का 12 वर्षीय पुत्र नरेंद्र रविवार की दोपहर 3:30 बजे अपने दो मित्रों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच कटी पतंग को लूटने के प्रयास में सभी बच्चे काठिया बाबा आश्रम के खेत में चले गए। पतंग लूटते समय ही खेत में बने लगभग 25 फुट चौड़े और 30 फुट गहरे गंदे पानी के गड्ढे में नरेंद्र जा गिरा।
उसके गिरते ही उसके दोनों मित्र भाग खड़े हुए। उन्होंने घर जाकर भी नरेंद्र के गड्ढे में गिरने की जानकारी नहंी दी। वहीं, खेत के पास बने एक मकान की छत से पड़ोसी ने नरेंद्र को गड्ढे में तड़पते देख कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेत के पास से गुजर रही माधुरी और पार्वती नामक महिलाओं ने गड्ढे में कूदकर नरेंद्र को बचाने का प्रयास किया और उसे बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
परिवारीजन नरेंद्र को सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां गीता और बड़े भाई कृष्ण नंदन का बुरा हाल है। बच्चे की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।