{"_id":"5b2a65e44f1c1bf16e8b8d31","slug":"51529505252-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बूथ जीतो और चुनाव जीतो’ का संकल्प लेकर जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बूथ जीतो और चुनाव जीतो’ का संकल्प लेकर जुटे भाजपाई
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : डमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ‘बूथ जीतो और चुनाव जीतो’ का संकल्प लेकर भाजपाई लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों में जुट गए हैं। ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बूथ को सशक्त बनाने का मंत्र छोटे से लेकर बड़े भाजपाइयों को दिया। इस मंत्र के साथ ही भाजपाइयों ने बूथों को मजबूत करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
बुधवार को खंडेलवाल सेवा सदन में मथुरा-वृंदावन विधानसभा के बूथ सम्मेलन में जुटे भाजपाइयों को संबोधित करते हुए भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजीकांत माहेश्वरी ने कहा कि हर बूथ को सशक्त बनाया जाएगा। बूथ की मजबूत रणनीति से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
इस चुनाव में 18 साल का नव मतदाता भाजपा की जीत का आधार बनेगा। बूथ रणनीति के टिप्स देने के बाद ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर में सरकार से समर्थन लेने के पीछे पीडीपी की आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति बताया। अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बसपा, लोकदल और सपा मुक्त यूपी को रखने का आह्वान किया। इससे पूर्व पंडितजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
सम्मेलन में जिला प्रभारी रघुराज सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह, मेयर मुकेश आर्य बंधु, प्रदीप गोस्वामी, डॉ. देवेंद्र शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, चिंताहरण चतुर्वेदी, भुवन भूषण कमल, संजय गोविल, राजेश पंडित, गोपाल चतुर्वेदी, दीपा अग्रवाल, रश्मि शमा, हीरा अत्येंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री सिद्धार्थ लोधी ने किया।