फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आश्रम के शौचालय में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

आश्रम के शौचालय में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 08 Jun 2018 08:31 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
आश्रम के शौचालय में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। थाना कोतवाली के गांव आटस निवासी एक युवक का शव वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम के शौचालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वहीं, परिवारीजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव आटस निवासी दुर्ग सिंह के पुत्र दिनेश और प्रमोद (23) वृंदावन के रमणरेती स्थित निर्माणाधीन इमारत में काम करते थे। शुक्रवार की सुबह 9 बजे दोनों भाई बाइक से काम पर आए थे। सुबह लगभग 10 बजे प्रमोद तबियत बिगड़ने की बात कहकर पैदल ही गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इसी बीच एक बाबा ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए रमणरेती क्षेत्र में पंचकुटी आश्रम के शौचालय का दरवाजा काफी देर से बंद होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर भी कोई जवाब न मिलने से पुलिस ने बगल में बने दूसरे शौचालय से अंदर प्रवेश कर दरवाजा खोला तो देखा कि एक युवक का शव शर्ट से बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके पैर मुड़े थे। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भीड़ देखकर मौके पर पहुंचे दिनेश ने शव की शिनाख्त अपने भाई प्रमोद के रूप में की। पुलिस प्रमोद को लेकर सौ सैया अस्पताल पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में गांव के लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए। रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी विपिन गौतम ने इसे आत्महत्या माना है।


जबकि ग्रामीणों ने इसे हत्या बता कर जांच की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई डा. सनेही सिंह ने पुलिस तहरीर दी है। सपा नेता ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि युवक के परिवार में पत्नी और एक साल की बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed