{"_id":"5a64a33c4f1c1b91268b5869","slug":"51516544828-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना ने सिनेमाहाल में लहराए असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना ने सिनेमाहाल में लहराए असलहे
Updated Sun, 21 Jan 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मथुरा। 26 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म पद्मावत को लेकर राजपूत करणी सेना के लोगों ने हाईवे प्लाजा स्थित सिनेमा हॉल पर विरोध जताया और हथियार लहराकर प्रदर्शन किया। कहा कि किसी भी कीमत पर मथुरा में सिनेमा हॉल में फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
रविवार दोपहर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के दर्जनों युवक बाइक रैली निकालते हुए हाईवे प्लाजा स्थित सिनेमा हॉल पर पहुंचे। करणी सेना के जिलाध्यक्ष संजय सिंह परमार, कपिल कुमार ने बताया कि फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली संस्कृति और इतिहास के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यहां एलान किया गया कि कुछ भी हो जाए लेकिन फिल्म को चलने नहीं दिया जाएगा। कहा सिनेमा हॉल संचालक फिल्म खरीदकर न लाएं। किसी कीमत पर फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे। इस दौरान सिनेमा हॉल के समाने नारेबाजी की और हथियार लहरा कर विरोध जताया। इस मौके पर महामंत्री राहुल सिसौदिया, अरुण चौहान, सन्नी ठाकुर, अमित प्रधान, राजीव तोमर, वरुण राजपूत, प्रदीप ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, सचिन शर्मा, राधे चौधरी, अनुज चौधरी, धीरज शर्मा, कालू चौधरी, वाईके भारद्वाज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।