{"_id":"5a634b294f1c1b9f268b577e","slug":"51516456745-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटलुओं ने किसानों से 58 हजार और तीन मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टटलुओं ने किसानों से 58 हजार और तीन मोबाइल लूटे
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो
जैंत (मथुरा)। ओएलएक्स पर सस्ती कार का झांसा देकर टटलुओं ने हरदा (मध्य प्रदेश) के दो किसानों से हथियारों के बल पर 58 हजार की नकदी और तीन मोबाइल लूट लिए। जैंत और नगला रामताल के मध्य सरसों के खेत में हुई वारदात से सनसनी फैल गई। जैंत पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
हरदा (मध्य प्रदेश) केे गांव नौशर निवासी देवेंद्र गुर्जर पुत्र अमरदास और वसंत पुत्र रामदास दोनों किसान हैं। उन्होंने 10 दिन पहले ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखा था। सस्ती कार केे लालच में फंसे दोनों किसान शनिवार को मथुरा जंक्शन पहुंचे। उन्होंने विज्ञापन देने वाले को फोन किया तो दोनों किसानों को छटीकरा बुलाया गया। दोनों छटीकरा पहुंचे तो एक बाइक सवार उन्हें अपने साथ कार दिखाने जैंत-रामताल के बीच सरसों के खेत में पहुंचा। यहां पहले से मौजूद तीन टटलुओं ने दोनों किसानों पर हथियार तान दिए और उनसे 58 हजार की नकदी और तीन मोबाइल लूटे।
इसके बाद बदमाश वृंदावन की तरफ भाग गए। इसके बाद किसान कुछ ही दूरी पर स्थित एक स्कूल पर पहुंचे और वहां ग्रामीणों की मदद से पुलिस को फोन करवाया। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस दोनों किसानों को थाने ले गई। कोतवाली वृंदावन प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।