{"_id":"5cbf36c4bdec22143d3992b6","slug":"41556035268-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा जेल में गैंगवार के आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा जेल में गैंगवार के आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला जेल मथुरा में हुए गैंगवार की वारदात के आरोपियों की मंगलवार को एडीजे प्रथम की अदालत में पेशी हुई। इस दौरान जेल के चिकित्सक द्वारा भी गवाही दी गई। अभी तक इस मामले में 12 से अधिक गवाही हो चुकी हैं और अधिकतर गवाह मुकर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी रहे कि ब्रजेश मावी की हत्या की वारदात के बाद 15 जनवरी 2015 को मथुरा जिला जेल में बंद राजेश टोंटा और ब्रजेश मावी के साथियों मेें गैंगवार हुई थी। इसमें बंदी अक्षय सोलंकी की मौत हो गई। गैंगवार में घायल राजेश टोंटा की भी हत्या आगरा ले जाते वक्त कर दी गई थी।
गैंगवार में अक्षय सोलंकी की हत्या के मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम अनिल कुमार झा की अदालत में चल रही है। मंगलवार को इस मामले में तत्कालीन जेल चिकित्सक भूदेव सिंह की गवाही हुई। चिकित्सक ने जेल में हुई गैंगवार के बाद बंदियों के आई चोटों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान जेल में बंद तथा जमानत पर छूटे आरोपी कोर्ट मेें पेश हुए। एडीजीसी रविंद्र कुमार ने बताया कि गैंगवार के समय जेल के चिकित्सक भूदेव सिंह ने कोर्ट में गवाही दी है। उन्होंने गैंगवार में जेल के बंदियों के आई चोटों की जानकारी दी। अभी 6-7 गवाही होना शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन