{"_id":"5cb49f7bbdec2213e54bbd84","slug":"41555341179-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 अप्रैल को मतदान के लिए बेखौफ होकर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 अप्रैल को मतदान के लिए बेखौफ होकर जाएं
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 18 अप्रैल को मतदान के लिए बेखौफ निकलें। परिवार के साथ जाइए। अपनी गाड़ी से जाइए। डरने की कोई जरूरत नहीं है। हर मतदान केंद्र पर आपकी मदद के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। इतना ही नहीं, मतदाता को कहीं किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए हेल्पलाइन भी मौजूद है।
मथुरा लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान में अब 72 घंटे से भी कम वक्त रह गया है। इसे देखते हुए पुलिस, प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि 17 अप्रैल को जनपद की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
इसमें राजस्थान, हरियाणा सहित आगरा, अलीगढ़, हाथरस से जुड़ने वाले 23 नाके सील होंगे। केंद्रीय सुरक्षा बल की 25 कंपनियां मथुरा आ चुकी हैं। 3 हजार सिविल पुलिस और 4 हजार होमगार्ड के साथ पीएसी की छह कंपनियों को मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
विज्ञापन
250 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर भी लगाए गए हैं। डीएम ने कहा कि शिकायत है तो हेल्पलाइन नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त बृजेश कुमार भी मौजूद रहे।
खास बातें
- बूथ में मोबाइल ले जाने की नहीं होगी अनुमति
- 60 प्रतिशत बूथों पर तैनात होगा केंद्रीय सुरक्षा बल
- मतदान के दिन प्रत्याशी के काफिले में होंगे सिर्फ दो वाहन
- जिले में बनाए हैं 20 आदर्श बूथ, दिव्यांगों को विशेष सुविधाएं