फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दो पूर्व अध्यक्षों सहित 16 ने पहले दिन किया नामांकन

दो पूर्व अध्यक्षों सहित 16 ने पहले दिन किया नामांकन

Thu, 14 Mar 2019 08:34 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
दो पूर्व अध्यक्षों सहित 16 ने पहले दिन किया नामांकन
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। गुरुवार से बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पहले दिन दो पूर्व अध्यक्षों सहित 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। इनमें से पांच अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए तो दो अधिवक्ताओं ने सचिव पद के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह और सुशील शर्मा के अलावा अवधेश सिंह चौहान, अजीत तेहरिया और भानुप्रताप सिंह ने नामांकन किया, जबकि सचिव पद पर विशाल कुमार सिंह और सुनील चतुर्वेदी ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार चौधरी, श्याम सुंदर जादौन, मुकेश चतुर्वेदी तथा संयुक्त सचिव पद पर कृष्ण कुमार यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, चेतन कुमार त्रिवेदी, जय श्री श्रीवास्तव, ललित शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार शर्मा ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करते समय बार अध्यक्ष चुनाव अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, सचिव राज कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव गोपाल गौतम, ऑडीटर श्री बल्लभ वर्मा, कोषाध्यक्ष रेनू अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए पांचवीं बार पर्चा भरा
अवधेश सिंह चौहान ने इस दफा अध्यक्ष पद के लिए लगातार पांचवीं दफा नामांकन दाखिल किया है। उनको अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। उनका कहना है कि वह इस दफा आखिरी बार नामांकन कर रहे हैं। यदि उन्हें सफलता नहीं मिलेगी तो वह फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगे।


भीड़ के रूप में दिखाया दमखम

भले ही आचार संहिता में भीड़ पर रोक लगाने का प्रयास किया गया हो लेकिन बुधवार को नामांकन दाखिल करने गए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने दमखम के हिसाब से भीड़ जुटाई। कई अधिवक्ताओं के साथ काफी भीड़ देखी गई। वहीं नामांकन के बाद मिष्ठान और चाय का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed