फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पानी की पाइप लाइन बिछाने को हुआ संघर्ष, किसान की हत्या

पानी की पाइप लाइन बिछाने को हुआ संघर्ष, किसान की हत्या

Mon, 18 Feb 2019 09:10 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन बिछाने को हुआ संघर्ष, किसान की हत्या
डैमो
राया (मथुरा)। गांव नगला पीता में रविवार की देर रात को पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर हुए संघर्ष में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घटना से गांव में तनाव है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


राया थाना क्षेत्र के गांव नगलापीता में खारा पानी है। इस गांव निवासी बलवीर सिंह पुत्र मिहीलाल रजबहा से घर तक पानी की पाइप लाइन डलवा रहा था। इसका मंगल सिंह पुत्र जहारिया विरोध करता आ रहा है। कई बार पानी की पाइप लाइन को लेकर झगड़ा भी हो चुका है। रविवार रात रजबहा से गांव तक पानी की पाइप लाइन डालने का काम चला था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि रविवार की रात को करीब 12:30 पर मंगल सिंह, अनिल कुमार, राघवेंद्र सिंह उर्फ विक्रम, धर्म सिंह, जीवन, प्रवेश कुमारी, साधना और गोमती हाथों में लाठी डंडा लेकर बलवीर सिंह के भतीजे रविंद्र कुमार के घर पर पहुंच गए और दरवाजे पर जाकर गाली गलौज करने लगे। शोरशराबा सुनकर जैसे ही रविंद्र कुमार (50) बाहर आया तभी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र को गोली मारी गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गया। बचाव में आए भतीजे सौरभ और भाभी विमलेश को पीटकर घायल कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा घायल रविंद्र को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में बलवीर सिंह ने थाना राया में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने राघवेंद्र उर्फ विक्रम, मंगल सिंह, साधना और गोमती को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


तीस साल से चल रहा है विवाद
राया। गांव नगला पीता में मंगल सिंह और बलवीर सिंह में तीस साल से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि भूमि विवाद में दोनों पक्षों में रंजिश है और कई बार मारपीट हो चुकी है। विगत सालों से पानी की लाइन को लेकर विवाद चल रहा है। लाइन डालने के बाद उखाड़ भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed